पिलखुवा
हापुड़ नगर व जनपदीय स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम की चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़, आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 03 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार।
जिनके कब्जे से 03 अवैध तमंचे 08 जिंदा व 05 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त अरबन क्रूजर कार बरामद।
प्रारम्भिक पूछताछ में घायल गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम 1. लवकुश पुत्र अशोक निवासी ग्राम गालन्द थाना पिलखुवा जनपद हापुड़, 2. कपिल पुत्र प्रताप सिंह व 3. गौरव पुत्र प्रमोद सिंह निवासी ग्राम मसौता थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद बताया है, जिनके द्वारा ग्राम गालन्द निवासी अतुल की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया गया है उक्त मुठभेड़/कार्यवाही में है गोली लगने से पुलिस के जवान संदीप राठी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।
गिरफ्तार घायल बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पीटीसी सवाददाता दीपाली स्वामी