लोकेशन पलेरा रिपोर्टर
महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
पलेरा।
अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डंपरों को जप्त किया है। देर रात तहसीलदार पलेरा द्वारा की गई कार्रवाई में बिना वैध दस्तावेजों के रेत परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों डंपरों को जप्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई की।