न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, बांदा द्वारा राष्ट्र स्वाभिमान, वीरता एवं अदम्य पराक्रम के प्रतीक सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती का भव्य एवं गरिमामय आयोजन रामदा होटल, बांदा में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया गया। उपस्थित जनसमूह ने वीर सम्राट के शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री नारायण सिंह का पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा उपस्थित जनों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर अजय सिंह जिन्हें श्री राजपूत करणी सेना का चित्रकूट मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन चरित्र, वीरता, अदम्य साहस एवं राष्ट्ररक्षा के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी समाज को राष्ट्रहित एवं स्वाभिमान की प्रेरणा देता है।
इसी क्रम में जयराम सिंह बछेउरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान के पश्चात भी अनेक हिंदू शासकों ने देश की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि “राष्ट्र सर्वोपरि है” तथा शौर्य के साथ क्षमाशीलता का गुण भी व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण आधार है।
ईशान सिंह ने समाज में सामाजिक समरसता एवं एकजुटता पर बल देते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। वहीं लवलेश सिंह चौहान ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की अद्भुत शब्दभेदी कला का उल्लेख करते हुए उनके शौर्यपूर्ण इतिहास को स्मरण कराया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर प्रगति के पथ पर अग्रसर होने का संदेश देते हुए सामाजिक समन्वय एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने पर बल दिया।
समारोह के समापन अवसर पर महासभा के जिला अध्यक्ष एस.के. सिंह ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं सकारात्मक सोच ही उसे समाज में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूल सिंह जादौन ने राष्ट्रनायकों से प्रेरणा लेने का सभी से आहृवान किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार द्वारा उपस्थित लोगों को भगवान नारायण एवं माता लक्ष्मी के चित्र भेंट किए गए तथा उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा के जिला महामंत्री अजय सिं द्वारा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा के कार्यालय हेतु कक्ष तथा समारोहों के आयोजन हेतु रामदा होटल की सेवा प्रदान करने के लिए समाज के सभी लोगों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन डॉ० इंद्रवीर सिंह जादौन द्वारा किया गया।
समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूल सिंह जादौन, डा० जगरूप सिंह परिहार, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री अजय सिंह, अरिमर्दन सिंह, रणवीर सिंह चौहान, धनंजय सिंह, दीपक सिंह जादौन, शिव किशोर सिंह राठौर, गुलाब सिंह जादौन, पतिराखन सिंह चंदेल, नगर अध्यक्ष बी.एन. सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पुष्पराज सिंह, शैलेंद्र सिंह जादौन, राम बहादुर सिंह चौहान, नैपाल सिंह, डा० राजेंद्र सिंह चौहान, यशपाल सिंह, कल्लू सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह जादौन, योगेंद्र सिंह, सौरभ सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।