शहजाद आलम/जिला संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के महिला थाना की टीम द्वारा रविवार को महिला थाना पर आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से तलाक की कगार पर खड़े विभिन्न कारणो से अलग रह रहे परिवारों के बीच हुए मनमुटाव को दूर कराकर 8 जोड़ों को एक साथ विदा कराया गया।
डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत रविवार को प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय द्वारा एवं महिला थाना की टीम द्वारा परिवार परामर्श केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम मे आज विभिन्न कारणो से एक दूसरे से अलग रह रहे तलाक के कगार पर खड़े 8 जोड़ो के बीच मनमुटाव को दूर कराकर के लिखित कराते हुये समझौते के आधार पर एक दूसरे के साथ विदा कराते हुये खुशियां लायी गयी । 8 परिवारो को बिखरने से बचाने मे प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय, काउंसलिंग टीम मे म0 हे0 का0 आशा गौड़, म0 हे0 का0 रीना रावत, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, महिला आरक्षी प्रगती राय, म0 आ0 शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जोड़ो का विवरण इस प्रकार है-
01-गीता पत्नी सुनील साकिन धुसवा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
02-शादिया पत्नी सरीफुल्ला साकीन निसाम नगर बढ़ता थाना को0 सि0 नगर जनपद सिद्धार्थनगर ।
03-राधिका पत्नी सविन्द्र साकिन बसहिया थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर ।
04-कुसुमलता पत्नी धर्मराज साकिन सेमरहनी थाना शिवनगर डिंडई जनपद सिद्धार्थनगर ।
05-लक्ष्मी पत्नी सूर्य नारायण साकिन लुल्ला दरम्यानी थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
06-सहीदुननिशा पत्नी अब्दुल सलाम साकिन कदमकहवा जनपद सिद्धार्थनगर ।
07-राधिका पत्नी अजय साकिन सुबहीतनपुरवा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
08-माया पत्नी प्रेमकुश साकिन हरैया थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर