सहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों पर “जनसुनवाई” का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा उनका विधि सम्मत एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सहारनपुर पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा पारदर्शी एवं उत्तरदायी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन का विश्वास निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।
आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़