सहारनपुर
सहारनपुर मै रविवार को कोर्ट रोड स्थित पास्वनाथ प्लाजा मै फोनिक्स यूनिवर्सिटी के नए कार्यालय का विधिवत हवन पूजन के साथ भव्य शुभारंभ किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष इo चेरब जैन, देवेश चौधरी ने अपने हाथों से कार्यालय से फीता काट कर कार्यालय का शुभारंभ किया इस अफसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष इo चेरब जैन ने कहा कि सहारनपुर में कार्यालय खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे उन्होंने बताया कि निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा दे रहा है तथा विद्यार्थियों को आधुनिक और रोजगारमुखी शिक्षा प्रधान करने के उद्देश्य से बनाया गया है विश्वविद्यालय में तकनीकी कंप्यूटर, साइंस, प्रबंधन, होटल मैनेजमेंट, शिक्षा, कृषि, डॉक्टरेट, सहित कई अन्य व्यावसायिक एवं शैक्षिक पाठ्यक्रम को संचालित किया जा रहा हैं इन पाठ्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय को व्यवहारिक ज्ञान कौशल विकास तथा बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं सहारनपुर में कार्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय को प्रवेश संबंधी जानकारी काउंसलिंग तथा अन्य शैक्षिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी जिससे उन्हें उसे शिक्षा के लिए बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़