सहारनपुर
सहारनपुर कस्बा गागलहेड़ी में सोमवार को आयोजित होने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। कार्यक्रम पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें कई प्रमुख नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं।कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। वहीं सांसद इमरान मसूद भी इस आयोजन के माध्यम से पार्टी हाईकमान के सामने अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का प्रयास करेंगे। कई बड़े चेहरों के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी चौधरी इरशाद, बसपा के वरिष्ठ नेता रईस मलिक तथा एमएलसी शाहनवाज खान कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने का प्रयास करेगी। राजनीतिक जानकारों के अनुसार यह कार्यक्रम कांग्रेस के लिए शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सांसद इमरान मसूद पार्टी नेतृत्व को कितना प्रभावित कर पाते हैं और कार्यक्रम से कांग्रेस को कितना राजनीतिक लाभ मिलता है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़