इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा. पु. से,) के निर्देशानुसार महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत थाना कुरई पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना का विवरण:
दिनांक 16.05.2026 को एक नाबालिग बालिका द्वारा थाना कुरई में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.04.2026 को आरोपी आशीष उसे बहला-फुसलाकर सुकतरा स्थित शांति वन रिसोर्ट ले गया था।वहां आरोपी अंकित सनोडिया एवं अन्य साथियों द्वारा उसे बीयर पिलाई गई।नशे की हालत में आरोपी अंकित सनोडिया द्वारा उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए।
पुलिस कार्रवाई:
सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।महिला थाना से महिला उप निरीक्षक द्वारा थाना कुरई आकर पीड़िता का कथन लेखबद्ध किया गया एवं आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) एवं अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. अंकित सनोडिया पिता हरिप्रसाद सनोडिया उम्र 22 वर्ष निवासी साई धाम कॉलोनी, डूण्डासिवनी –मुख्य आरोपी
2. आशीष उर्फ आशु पिता अशोक परते,उम्र 18 वर्ष,निवासी बादलपार
3. एक विधि विवादित नाबालिग बालक
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गठित विशेष टीम द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
सराहनीय भूमिका:
इस संवेदनशील प्रकरण में त्वरित कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरघाट ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुरई निरीक्षक के.एस.तेकाम सउनि शैलेन्द्र डोंगरे सउनि अजय सिंह परिहार प्र.आर.राजेश माथरे प्र.आर.मनोज गोहिया आर.अविनाश पाण्डेय आर.चंचलेश नरवरे एवं आर.चालक यशपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।