रिपोर्टर: झाकिर झंकार
डांग
जिले के ग्राम उखाटिया स्थित आनंद आश्रम द्वारा शनि जयंती के पावन अवसर पर श्री हनुमान मंदिर, गरजाड़ा (गलकुंड) में ब्रह्मभोज एवं श्रीमद्भगवद गीता पाठ का आध्यात्मिक आयोजन किया गया।
यह धार्मिक कार्यक्रम शनि जयंती की पूर्व संध्या 15 मई से प्रारंभ होकर 16 मई की रात्रि तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाराष्ट्र एवं गुजरात से बड़ी संख्या में पहुंचे आदिवासी भक्तों ने हरिपाठ, कीर्तन, भजन एवं ध्यान साधना में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान एवं शनिदेव की आराधना कर सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के प्रमुख दाता कनाडा निवासी श्री राजेश भाई सोनी रहे। आनंद आश्रम परिवार द्वारा उनके सुख, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना व्यक्त की गई।
आश्रम के प्रमुख योगी अरुणानंद मुनि ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और भक्ति भावना को मजबूत करते हैं।