गण्डारा बहराइच से
मुहम्मद आरिफ की रिपोर्ट
दिनांक 15.05.2026 को देर शाम वादी मेवा लाल नि०-मथुरा थाना खैरीघाट द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी थी कि मेरी नातिन घर से गायब है जिसके संबंध मे थाना खैरीघाट द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुये बच्ची की तलाश हेतु सम्भावित प्रयास किये जा रहे थे इसके क्रम में दिनांक 16.05.2026 को मक्के के खेत मे बालिका का शव बरामद हुआ था जिसका पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया गया तथा मैनुअल व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यो से घटना मे अरुण S/o छोटेलाल नि० मथुरा खैरीघाट का घटना मे संलिप्तता पायी गयी । जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था तथा बाद गिरफ्तारी पुलिस पुछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा घटना के दिन पहने हुए कपड़े को छुपा रखा हूं जिसके बरामदगी के दौरान समय करीब 19.00 बजे पुलिस की हिरासत से अलीनगर थाना खैरीघाट से भाग निकला था जिसे पुलिस टीमो द्वारा खोजा जा रहा था कि इसी क्रम में सोबतिया मोड इमामगंज बंधा पर चेकिंग के दौरान लगभग 02 घन्टे बाद फरार अभियुक्त अरुण द्वारा पुलिस बल पर फायर कर दिया गया जिसमे पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ किये गये फायर में आरोपी अरुण के पैर मे गोली लग गयी, जिसको तत्काल समुचित ईलाज हेतु CHC शिवपुर भेजा गया है ।अभियुक्त अरुण के पास से एक बारह बोर का तमंचा बरामद हुआ है अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।