अरमान खान जिला ब्यूरो I T N NATIONAL
रायसेन
रायसेन। बिजली वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को हर संभव सुविधा प्रदान करने को लेकर इन दोनों शिविरों का आयोजन कर रही है। इसी के तहत आज मध्य प्रदेश शासन के संपर्क अभियान के तहत औबेदुल्लागंज बिजली कंपनी द्वारा ग्राम अमोदा में आज शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आए आवेदनों का निराकरण हुआ।
ग्राम अमोदा में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 41 अविदकों का शिविर में ही निराकरण कर दिया गया। शिविर के अंतर्गत ०८ नाम परिवर्तन भी किये गये। एवं उपभोक्ताओं द्वारा आई शिकायतें पर ध्यान दिया गया। शिविर में कुल 250000 का राजस्व संग्रहण किया गया। ग्राम अमोदा की सरपंच चिंता बाई अवध नारायण, उपसरपंच श्री रवि माडली जी, मंडल उपाध्यक्ष भी हरगोविन्द वर्मा जी, श्री मनोज जी, नरेन्द्र मण्डली, श्री प्रेमनारायण, श्री हेमराज लोवंशी, प्रेम नारायण राजपूत जी, भी जितेंद्र पटेल, सोना बाई एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।सुकेत नरवरिया वितरण केन्द्र प्रभारी गौहरगंज उपस्थितरहे। श्री नरवरिया ने बिजली उपभोक्ताओं से चर्चा की उन्हें हर संभव शासन की जनकल्याणकारी सुविधाओं से अवगत कराया उन्होंने कहा कि बिजली वितरण कंपनी हर संभव आपके साथ है।