सहारनपुर
पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षदों के दल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह से मुलाकात कर पत्र सौंपे पार्षद दल ने कप्तान साहब को बताया कि ईदुल अजहा पर नगर में कई वर्षों से तीन जगह पशु पैठ लगती है बासठ फीटा पर भैंसा मंडी व मैसूर पैलेस के सामने सड़क के दूसरी और बकरा मंडी लगती है कुछ लोग झूठी शिकायत कर पुलिस को बुला लेते है जिससे पशु व्यापारियों में भगदड़ मच जाती है ये पशु व्यापारी जिले के गंगोह, अंबेठा, चिलकाना,देहात,आदि और जिले से बाहर से भी अपने पशु बेचने आते है यदि ये लोग सड़क पर व्यापार करते है तो गलत है लेकिन यदि सड़क के अंत से एक छोर पर बेचे तो उनके साथ नर्माई का व्यवहार हो पार्षद दल ने कप्तान साहब से झूठी शिकायत करने वालों पर कार्यवाही की भी मांग की इस मौके पर पार्षद समीर अंसारी पार्षद रईस पप्पू पार्षद सईद सिद्दीकी पार्षद ज़फ़र अंसारी पार्षद इज़हार मंसूरी पार्षद गुलज़ेब खान पार्षद आसिफ अंसारी पार्षद महमूद हसन पार्षद डॉक्टर मंसूर पार्षद एडवोकेट जावेद पार्षद मेनपाल इमामबाड़ा के जिम्मेदार दानिश आब्दी कमाल मलिक मौजूद रहे!
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़