बताते चले कि कल शाम को बैरगनिया सैनिक रोड पर एक अनियंत्रित पिकअप ने मजदूरी कर के लौट रहे दो मजदूरों को ठोकर मार दिया था, जिसमें जितेंद्र शाह को गंभीर चोटें आई थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। मृतक जीतेंद्र साह अपने पीछे पत्नी एवं चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए है। सैनिक रोड पर मंगलवार की शाम पिकअप की ठोकर से हुए घायल व्यक्ति को एसएसबी जवानों ने उठाकर अपनी गाड़ी से बैरगनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था जहां से बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर