कुछ माह पूर्व सीतामढ़ी के कन्हौली कचोर पंचायत के मुखिया मुन्ना मिश्रा की हत्या कुछ अपराधियों ने मिल कर उस समय कर दिया। जब मुन्ना मिश्रा अपने पत्नी के साथ अपने पर्सनल कार से घर से सीतामढ़ी डेरा पर आ रहे थे। तभी पहले से घात लगाए कुछ अपराधियों ने पहले उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया और जब मुन्ना मिश्रा अपना गाड़ी रोके तो उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई। जब प्रशासन द्वारा उन्हें सीतामढ़ी हॉस्पिटल लाया गया तो डॉक्टर द्वारा मिश्रा जी को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस के नाकेबंदी में कुछ अपराधी पकड़ा कर जेल गया। लेकिन जो मुख्य अभियुक्त विकेश दास दास था वो फरार चल रहा था। जो पुलिस के दबिश के कारण आज सीतामढ़ी कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया है। जिसके बाद कोर्ट ने विकेश दास को जेल भेज दिया है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह संवादाता