रिपोर्ट: जरीना खातुन ब्यूरो चीफ बांदा
बाँदा (उप्र)
जिले के मर्का थाना क्षेत्र के अधाव गांव में रात को घर से गायब हुए प्रेमी युगल ने एकसाथ फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
रात को सजकर घर से अचानक से युवती गायब हो गई परिजन खोजबीन में लगे थे पर कोई पता नहीं चल पाया, एक साथ युवती व युवक का गांव से बाहर फंदे से लटकते शवों को देखकर ग्रमीणों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है, बीती 07 मई को युवती की शादी हुई थी ससुराल से मायके आने के बाद यह खौफनाक कदम उठाया है
मनमुताबिक शादी न होने से नाराज़ प्रेमी प्रेमिका द्वारा आत्महत्या करने का अंदेशा लगाया जा रहा
फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस ने जुटाए साक्ष्य परिजनों से जानकारी कर घटना की वजह जानने के प्रयास में जुटी है