लोकेशन बहराइच उत्तर प्रदेश
बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव, प्रधानों के अधिकार और पंचायत व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आज लखनऊ के ईको गार्डन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित था। इसी में शामिल होने के लिए बहराइच से बड़ी संख्या में प्रधान रवाना हुए थे।
सूरज शुक्ला ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे प्रतिनिधियों को रास्ते में रोककर हिरासत में लिया गया। उनके साथ सूर्य प्रकाश सिंह (बुल्लू सिंह), अफान खान, राम छबीले निषाद, मंगलदास, रंजीत दास सहित कई प्रधानों को भी पुलिस ने रोका।
वहीं डॉ. श्याम चौधरी ने बताया कि उनके नेतृत्व में 250 से अधिक प्रधान बहराइच से धरना स्थल के लिए रवाना हुए थे, जबकि पूरे प्रदेश से हजारों प्रधान लखनऊ पहुंचे।
घटना के बाद प्रधानों और संगठन कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। संगठन ने प्रशासन से सभी साथियों को तत्काल रिहा करने की मांग की है।
ब्यूरो चीफ संजय श्रीवास्तव
जिला बहराइच