सहारनपुर
क॰ बा॰ सरस्वती शिशु मन्दिर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद ‘शिशु भारती’ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल के प्रांगण में देशभक्ति और अनुशासन का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माँ के समक्ष श्री अखिलेश मित्तल जी , विपिन प्रजापति जी, सतपाल सिंह भाटी जी, भावना शर्मा जी द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई।
वन्दना के पश्चात श्री आशीष गुप्ता ने अतिथियों का परिचय कराया । इसके पश्चात शिवानी शर्मा ने शिशु भारती क्या है इस विषय पर प्रकाश डाला ।
मुख्य अतिथि श्री सतपाल सिंह भाटी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विद्यालय के नियमों का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की सामूहिक शपथ दिलाई ।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा, “शिशु भारती जैसे आयोजन छात्रों में बचपन से ही नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना का विकास करते हैं। आज के ये बाल नेता कल देश के कर्णधार बनेंगे।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
इसके पश्चात विद्यालय के अध्यक्ष अखिलेश मित्तल जी ने कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद पाना नहीं, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा बनना है। उन्हें पूरा विश्वास है कि नई शिशु भारती टीम विद्यालय की गरिमा को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। कार्यक्रम में श्री विभिन्न प्रजापति जी की भी उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना शर्मा जी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया । राष्ट्रगान के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़