सहारनपुर
डिपो ने फिलहाल चार बसों का संचालन शुरू कर दिया है। देहरादून से बस चलने के बाद कट वाली 17 जगहों पर रुकेगी। वहां से यात्री उतर व चढ़ सकेंगे। देहरादून से दिल्ली कश्मीरी गेट तक का किराया 336 रुपये तय किया है। बस 215 किलोमीटर का सफर तय करेंगी, जिसे पूरा करने में करीब तीन घंटे लगेंगे। देहरादून, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद और दिल्ली के यात्रियों को फायदा मिलेगा।
इन जगहों पर रुकेंगी बसें
देहरादून से चलने पर डाट काली मंदिर, गणेशपुर कट, बिहारीगढ़ कट, शेरपुर कट, छुटमलपुर, शहजाद माजरा टोल कट, गागलहेड़ी कट, सहारनपुर जाट कॉलोनी कट, बड़गांव कट, थानाभवन कट, हाथी करौदा कट, थाना फुगाना कट, बिजरोल कट, बागपत कट, गाजियाबाद पेरीफेरल कट, लोनी रुकते हुए कश्मीरी गेट
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़