राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।
जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
मीटिंग के दौरान लंबित अपराधों, शिकायतों एवं विभिन्न प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निगरानी बदमाशों पर सतत नजर रखने तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिले में बेहतर पुलिसिंग, आपसी समन्वय एवं त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता, गंभीरता एवं तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनता और पुलिस के बीच विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात दोहराई गई।