राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी
Central Bank of India: द्वारा 22 मई 2026 को मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम मीणा, डीजीएच सेंट्रल ऑफिस एवं अविनाश कुमार, रीजनल हेड ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बैंक की विभिन्न रिटेल लोन योजनाओं से अवगत कराना एवं उनकी वित्तीय जरूरतों के अनुरूप बेहतर समाधान उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को होम लोन, वाहन लोन एवं गोल्ड लोन सहित विभिन्न आकर्षक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बैंक आसान प्रक्रिया एवं कम ब्याज दरों के माध्यम से ग्राहकों के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में प्रस्तुत प्रमुख योजनाओं में “सेंट गृह लक्ष्मी होम लोन” विशेष रूप से महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा, जिसकी ब्याज दर 7.10 प्रतिशत से प्रारंभ होकर अधिकतम 30 वर्ष की अवधि तक उपलब्ध है। वहीं “सेंट होम लोन” योजना के अंतर्गत नए अथवा मौजूदा मकान एवं फ्लैट की खरीद के लिए 7.20 प्रतिशत से प्रारंभ ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इसके अतिरिक्त “सेंट गोल्ड लोन योजना” के तहत ग्राहकों को ₹60 लाख तक का ऋण शून्य प्रोसेसिंग शुल्क के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। “सेंट वाहन लोन” योजना में 7.60 प्रतिशत से प्रारंभ ब्याज दर एवं अधिकतम 7 वर्ष की पुनर्भुगतान अवधि निर्धारित की गई है।
कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने उपस्थित ग्राहकों की वित्तीय आवश्यकताओं को समझते हुए उन्हें उपयुक्त योजनाओं के चयन संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया। बैंक प्रबंधन ने कहा कि Central Bank of India ग्राहकों को सरल, सुलभ एवं भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विभिन्न वित्तीय उत्पादों के माध्यम से उनके आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में निरंतर सहयोग करता रहेगा।