राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति का विराट संगम देखने को मिलेगा। श्री श्री 1008 सिद्ध पीठ दक्षिणमुखी बड़े हनुमान जी मंदिर एवं श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सहयोग से श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में 11 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रेरणास्रोत श्री आनंद जी महाराज के सान्निध्य में एवं मथुरा की सुप्रसिद्ध कथा व्यास देवी कृष्ण वल्लभा जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 27 मई 2026, बुधवार को भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। शोभायात्रा शाम 5 बजे श्री दक्षिणमुखी बड़े हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर श्री जगदीश स्वामी मंदिर प्रांगण, जगन्नाथ चौक पहुंचेगी, जहां विधिवत श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ होगा।
आयोजन समिति द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से अनुरोध किया गया है कि वे 27 मई को शाम 5 बजे से पूर्व दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड पहुंचकर शोभायात्रा में सहभागी बनें और धर्मलाभ प्राप्त करें।
इसके पश्चात 28 मई 2026, गुरुवार से प्रतिदिन शाम 5 बजे श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रारंभ होगा, जो प्रभु इच्छा तक चलेगा। कथा उपरांत प्रतिदिन महाआरती एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।