पंचायत क्षेत्र में प्रशासनिक और विकास कार्यों को और अधिक गति देने के उद्देश्य से, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से प्रमुख पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है। यह नई टीम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जन-कल्याण और विकास कार्यों की कमान संभालेगी।
घोषित की गई पदाधिकारियों की सूची में संगठन के जमीनी और अनुभवी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पदाधिकारियों की सूची और उनके पद:
सुरजीत सिंह वखतसिंह गोहिल – अध्यक्ष
भावीबेन निखिलभाई पटेल – उपाध्यक्ष
महेशकुमार मफाजी परमार – कार्यकारी (कारोबारी) चेयरमैन
नवीनभाई अरविंदभाई वसावा – दल के नेता (पार्टी नेता)
महेन्द्रभाई वालजीभाई परमार– दंडक (विप)
विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह गोहिल और उपाध्यक्ष श्रीमती भावीबेन पटेल के नेतृत्व में पूरी टीम ने अहमदाबाद जिले के अंतिम छोर के गांवों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी की सुविधा और ग्रामीण सड़कों के विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कार्यकारी चेयरमैन के रूप में महेशकुमार परमार वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी तथा त्वरित बनाएंगे।
रिपोर्टर:धरा पटेल, साणंद, अहमदाबाद