बरेली।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर और अपनी पहचान छिपाकर शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने खुद को ‘राज गुप्ता’ बताकर युवती से मंदिर में शादी की, लेकिन असलियत सामने आने पर पता चला कि वह ‘क़य्यूम’ है।पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपी से काम के सिलसिले में गुड़गांव में हुई थी। उस दौरान आरोपी ने अपना नाम ‘राज गुप्ता’ बताया और हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करते हुए खुद को हिंदू धर्म का अनुयायी दिखाया। आरोपी ने गले में कलावा बांधकर और माथे पर तिलक लगाकर युवती का भरोसा जीता। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने युवती से मंदिर में विवाह कर लिया।शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन फरवरी 2025 में जब दंपति को एक बेटी हुई, तो आरोपी का असली चेहरा सामने आने लगा। पीड़िता का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने का सिलसिला बंद कर दिया और उस पर धर्म परिवर्तन करने का भारी दबाव बनाना शुरू कर दिया।जब युवती को यह पता चला कि उसका पति ‘राज गुप्ता’ नहीं, बल्कि ‘क़य्यूम’ है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।फिलहाल, इस मामले ने स्थानीय स्तर पर आक्रोश पैदा कर दिया है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।SP सिटी मानुष पारीक ने बताया है पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तारी के लिए टीम घटित कर दी गयी है प्रशासन ने इस संवेदनशील मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल