कैलाश आर्य मिडिया रिपोर्टर चिचोली
चिचोली से भीमपुर तक पक्की सड़क निर्माण पी डब्लू डी विभाग के ठेकेदार द्वारा लाखो रुपए की लागत से सड़क बनाई जा रही है लेकिन किन्हीं कारणों से ग्राम नसीराबाद में अटल चौक कालोनी के पास निर्माण धीन सड़क का कार्य दो वर्षों से बन्द पडा है रेत गिटटी मिट्टी रोड पर पडी है जिसके कारण गुजरने वाले वाहनों से धुल उड रही है और लोगों के घरों मे घुस रही है जिससे ग्रामीण जनो के खाने पीने और अन्य काम करने मे धूल से परेशानी हो रही है यहा तक की दमा घुटन सांस फूलने जैसी बिमारीयो हो रही है लोग परेशान हैं ग्रामीणों ने तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार प्रेम सिंह दिवान को ज्ञापन सौंपा गया है वही सभी ग्रामिण पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे जहा ताला लगा होने पर प्रदर्शन कर ताला ज्ञापन चस्पा कर दिया है ग्राम के दीपचंद आर्य ने कहा हमारी समस्या दो दिन मे हल करने की मांग की है वर्ना दो दिन बाद धरना प्रदर्शन चक्का जाम करने चेतावनी दी है बलदेव यादव,मिश्रीलाल आर्य संजू उबनारे राजेश राठौर संतोष आर्य पिंकी यादव राजेंद्र गोस्वामी अलकेश आर्य सुनिता आर्य मुस्कान यादव विशाल आर्य चम्पा यादव फुलवा यादव तारा आर्य सहित बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।