बिहार के सीतामढ़ी जिले के महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र में मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस टीम ने कोआही पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी कर एक DCM ट्रक से करीब 4392 लीटर विदेशी शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार चालक की पहचान पंजाब राज्य के तरणतारण जिले के निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक, तीन मोबाइल फोन, ₹1100 नकद सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। मामले में पुलिस शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है तथा आगे-पीछे जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर