बरेली के आंवला में चोरों को पुलिस का खौफ नहीं है। रविवार को दोपहर 2:00 बजे एक दुकानदार ने पुलिस को दुकान में हुई चोरी के मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
आंवला के पक्का कटरा जोहरी वाली गली निवासी अब्दुल कदीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोज की तरह अपनी कोट पेंट की दुकान जोकि मोहल्ला घेर अन्नू खां में है उस पर गया था। प्रतिदिन जैसे जाते थे वैसे ही दुकान खुली छोड़कर नमाज पढ़ने चले गए थे। तभी जाते ही एक लडका हाफ बनियान पहने था। तभी दुकान में घुसकर गल्ले में रखे करीब 15 हजार 600 रुपये चोरी कर ले गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
यहां बता दें कि कुछ दिनों में ही ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है। चोरों को पुलिस का खौफ नहीं है और बेखौफ होकर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला जिला बरेली उत्तर प्रदेश