पूरनपुर क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अल्ट्रा साउंड सेन्टर का संयुक्त निरीक्षण किया।
पूरनपुर में महिला अस्पताल के समीप बने एक निजी अस्पताल में एसीएमओ डा. हरिदत्त नेमी ने छापेमारी की। छापेमारी की भनक पाकर स्टाफ पहले ही मौके से गायब हो गयामंगलवार को पूरनपुर क्षेत्र में उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता व अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डा. हरिदत्त नेमी ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों का संयुक्त निरीक्षण किया।

इसके उपरांत एसीएमओ सरकारी महिला अस्पताल पूरनपुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ही महिला अस्पताल के रास्ते एक भवन में दाखिल हुए जिसे निजी नर्सिंग होम के रूप में संचालित किया जा रहा था। एसीएमओ को भवन का लेबर रूम खुला मिला जिसमें डिलीवरी कराने वाले बेड पड़े हुए थे। मौके पर कुछ चिकित्सकीय उपकरण भी पाए गए।
हालांकि छापेमारी की खबर पाकर स्टाफ मौके से फरार हो गया। नर्सिंग होम के निर्माण पर सवाल: एसीएमओ ने पूरे भवन की वीडियोग्राफी कराई। भवन के निर्माण पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं क्योंकि इसका रास्ता महिला अस्पताल से होकर जा रहा है। बिना पंजीकरण अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के सरकारी जमीन पर बने होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
इस नर्सिंग होम एक संबंध में कई बार शिकायतें हो चुकी हैं लेकिन आला अधिकारी जांच के नाम पर शिकायत को दबा देते हैं। जानकारों की मानें तो निजी नर्सिंग होम में सिजेरियन प्रसव भी कराए जाते हैं। महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। उसी के समीप एक भवन में अस्पताल संचालित होने का अंदेशा है। भवन में लेबर रूम खुला मिला। लेबर रूम में बेड आदि चिकित्सकीय सामान मौके पर मिला है। मामले की जांच की जा रही है।- डा. हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
*इंडिया टीवी न्यूज तहसील रिपोर्टर बलदेव सिंह संधू जिला पीलीभीत से*