लोकेशन जनपद अमरौहा के थाना अमरोहा देहात क्षेत्र का मामला
अमरोहा के थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव कोठी खिदमतपुर स्थित सड़क किनारे हनुमान मंदिर परिसर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक जिसमें तीन लोगों की मौत व अन्य घायल आपको बता दें कि कोठी खिदमतपुर स्थित सड़क किनारे हनुमान मंदिर परिसर में रामायण का पाठ हो रहा था तभी सड़क पर दौड़ रहा ट्रक बेकाबू होकर मंदिर परिसर की दीवार तोड़ते हुए रामायण पढ़ रहे भक्तों पर चढ़ गया जिससे तीन लोगों की मोत हो गयी और अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इस हादसे से मंदिर परिसर में चीख पुकार मच गयी हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मोके से फरार हो गया सूचना पाकर पुलिस मोके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलो को अस्पताल भिजवाया गुस्साये परिजनों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी जिसकी सूचना पर थाना अमरोहा देहात थाना प्रभारी निरीक्षक शोकेन्द्र बालियान, सीओ अवधमान भदोरिया, डीएम नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव भी मोके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों का गुस्सा शांत कराया और कहा कि आरोपी पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खुल गया पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह
जनपद अमरोहा