बैरगनिया पूर्व मध्य रेलवे के बैरगनिया-ढेंग रेल खंड में ट्रेन से कटकर एक 80 बर्षीय महिला की मौत हो गयी है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार गिरी ने बताया कि उक्त रेल खंड के नन्दबारा गांव अंतर्गत रेल पोल संख्या-190/16 के पास एक 80 बर्षीय विक्षिप्त महिला ट्रेन से कट गई जिससे उसकी मौत हो गयी है।मृतिका की पहचान नगर परिषद बैरगनिया के वार्ड-21 भकुरहर गांव निवासी मकिल खां की पत्नी ताजमुन नेसा के रूप में हुई है।अनि नन्दकिशोर पासवान सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर जांच के पश्चात कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर