सीतामढ़ी के सोनबरसा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित कफ सिरप एवं टेबलेट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति किशन महतो सोनबरसा का निवासी है। आरोपित के पास से पुलिस ने 192 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप, 1200 पीस प्रतिबंधित टेबलेट बरामद किया है। पुलिस द्वारा जांच कर इस में शामिल और व्यक्तियों की पहचान कर उस पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर