कसौली सुन्दरलाल संवाददाता
आग के इस भीषण तांडव ने वन विभाग के कर्मचारियों को आग भुजाने पर बेबस से कर रखा है । ।बेबस होने पर वायु सेना को हेलीकॉप्टर से आग भुजाने को दूसरे दिन भी लगाया जो चंडीगढ़ की सुखाना लेह से पानी लेकर कसौली के जंगल में पानी की बौछार कर आग को भुजाने का कार्य करने पर लगाया गया है सोमवार जो जैसे ही सुबह हुई वायु सेना का हेलिकॉप्टर पानी लेकर आग पर काबू पाने पर अपनी बौछार करने में जुट गया रविवार से ही लगातार हेलीकॉप्टर द्वारा आग भुजाने के युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक आग लगने के कारण का पता नही चल सका हैं वह विभाग के वन खण्ड परिक्षेत्र अधिकारी परवाणु बनारसी दास का कहना है कि तेज हवा चलने की बजह से आग पर काबू पाने में भारी परेशानी हो रही है प्रत्यक्षदृश्यों के अनुसार अभी तक आग 4 किलोमीटर जंगलमें फैली चुकी है जिसे भुजाने के लिए हेलीकॉप्टर की भी सहायता भी ली जा रही है । उधर स्थानीय अग्निशमन की टीम परवाणु , धर्मपुर व वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस भीषण आग को बुझाने में युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं । सरकारी जानकारी के अनुसार आग से अभी तक वन सम्पदा का करोडों रुपये का नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता है । भीषण गर्मी के साथ साथ आग ने भी कसौली व उसके आसपास के क्षेत्रों का तापमान में बे हिसाब इजाफा हो गया है