रिपोर्टर राजेंद्र धाकड़
लोकेशन narmadapuram
नर्मदापुरम में वेयर हाउस से गेहूं चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना देहात पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये का मशरूका भी जब्त किया है।
वीओ-1
मामला कुलामड़ी बायपास स्थित शिवम वेयर हाउस का है, जहां 25 मई को बदमाशों ने पीछे का शटर तोड़कर 65 कट्टे गेहूं चोरी कर लिए थे। फरियादी मनीष नवलानी की शिकायत पर थाना देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वीओ-2
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा के निर्देशन में पुलिस टीम ने करीब 200 CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुभम मालवीय को हिरासत में लिया, जिसने अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया।
वीओ-3
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी अर्पित सिंह सोलंकी और अरुण मालवीय ने वारदात से पहले वेयर हाउस की रेकी की थी। चोरी किए गए गेहूं को ट्रैक्टर-ट्रॉली से जुमेराती ले जाकर छिपाया गया और बाद में अलग-अलग व्यापारियों को बेच दिया गया।