सहारनपुर
अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के बीच थाना गागलहेड़ी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने अपनी तेज कार्यशैली, सटीक रणनीति और मजबूत नेतृत्व का परिचय देते हुए हाईवे लूटकांड का बड़ा खुलासा कर दिया- एसएसपी अभिनन्दन के मार्गदर्शन और सीओ मुनीश चंद के नेतृत्व में गागलहेड़ी पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है- एसपी सिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 21 मई की रात एक्सप्रेसवे पर राहगीर से बाइक और मोबाइल लूट की घटना हुई थी, जिसके बाद थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने टीम के साथ लगातार कई दिनों तक तकनीकी जांच, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र पर काम करते हुए अपराधियों तक पहुंचने का ब्लूप्रिंट तैयार किया- इसी रणनीति का नतीजा रहा कि पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के गागलहेड़ी कट से तीनों बदमाशों को धर दबोचा- गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने दो लूटी गई मोटरसाइकिलें, एक सैमसंग S23 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की- पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने कम आवाजाही वाले एक्सप्रेसवे को निशाना बनाकर सुनियोजित तरीके से लूट की वारदातों को अंजाम दिया था- थाना गागलहेड़ी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की सक्रियता और लगातार मॉनिटरिंग के चलते पुलिस ने न केवल वारदात का खुलासा किया, बल्कि अपराधियों की पूरी चाल को भी बेनकाब कर दिया- इस कार्रवाई से हाईवे अपराधियों में खौफ का माहौल है, जबकि गागलहेड़ी पुलिस की तेजी और प्रोफेशनल कार्रवाई की क्षेत्रभर में जमकर सराहना हो रही है- एसपी सिटी व सीओ सदर मुनीश चंद ने पूरी टीम की सराहना करते हुए साफ संदेश दिया कि सहारनपुर में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है- पुलिस का अभियान लगातार और और अधिक आक्रामक तरीके से जारी रहेगा
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़