इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में सिवनी पुलिस द्वारा गौवंश अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।दिनांक 28.05.2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हड्डी गोदाम स्थित टीपू सुल्तान चौक के पास अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित किया जा रहा है तथा वहाँ मवेशियों को क्रूरतापूर्वक रखा गया है।सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली श्री सतीश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पशु चिकित्सा विभाग राजस्व अमला एवं नगर पालिका के साथ संयुक्त दबिश दी गई।
कार्यवाही का विवरण
1.मवेशी मुक्त:मौके से कुल 11 मवेशी (पड़े) बरामद कर मुक्त कराए गए।
2.हथियार व सामग्री जब्त: पशु वध में प्रयुक्त बका,रस्सियाँ,लकड़ी की दूंठ,लोहे के एंगल सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।
3.संदिग्ध हिरासत में: मौके से अरबाज खान उम्र 26 वर्ष नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पशु चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट
पशु चिकित्सकों द्वारा परीक्षण में पाया गया कि कुछ मवेशी बीमार थे। सभी मवेशियों को अत्यंत खराब स्थिति में बिना चारे-पानी के रखा गया था।नगर पालिका के मवेशी पकड़ने वाले वाहन से सभी 11 मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेजा गया है।
पुलिस द्वारा की गई वैधानिक कार्यवाही
प्रारंभिक जांच में पशु क्रूरता का मामला पाए जाने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।हिरासत में लिए गए संदिग्ध से नेटवर्क के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है।जांच के आधार पर अन्य धाराएँ बढ़ाई जाएंगी।
सिवनी पुलिस द्वारा गौवंश अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।बकरीद पर्व के मद्देनजर जिले में सतत निगरानी रखी जा रही है। आमजन से अपील है कि गौवंश तस्करी/वध की सूचना तत्काल डायल-112 या नजदीकी थाना पर दें।सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा एवं 5000/- रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
सराहनीय कार्य:इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सतीश तिवारी एवं उनकी टीम तथा पशु चिकित्सा राजस्व एवं नगर पालिका अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।