टोहाना।
जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला आज टोहाना हलके के दौरे के दौरान नया बाजार स्थित मैहता बूट हाऊस पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर समाजसेवी अनिल मैहता ने अपने साथियों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के सामाजिक, जनहित एवं विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
दिग्विजय चौटाला ने अनिल मैहता की समाजसेवा की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो बिना किसी स्वार्थ के समाज के लिए कार्य करते हैं और अनिल मैहता उन्हीं लोगों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अनिल मैहता काफी समय से जरूरतमंद लोगों की सहायता, सामाजिक कार्यों और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पहचान केवल एक व्यापारी के रूप में नहीं बल्कि एक संवेदनशील और जागरूक समाजसेवी के रूप में भी बनी है।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अनिल मैहता ने टोहाना में सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लिया है। वे हमेशा गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे लोगों की वजह से ही समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और मानवता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि अनिल मैहता टोहाना यूथ फाऊंडेशन का गठन कर
युवाओं को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो एक सराहनीय पहल है। आज टोहाना क्षेत्र के युवा पीढ़ी टोहाना यूथ फाऊंडेशन के साथ जुडकऱ एक नई और साकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए केवल राजनीतिक नेतृत्व ही नहीं बल्कि सामाजिक नेतृत्व की भी आवश्यकता होती है और अनिल मैहता इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। टोहाना जैसे शहर को ऐसे समाजसेवियों पर गर्व होना चाहिए जो निस्वार्थ भाव से लगातार जनहित के कार्य कर रहे हैं।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यदि समाज के सक्षम और जागरूक लोग इसी प्रकार आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहें तो क्षेत्र के विकास और सामाजिक उत्थान को नई गति मिल सकती है। उन्होंने अनिल मैहता के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर समाजसेवी अनिल मैहता ने दिग्विजय चौटाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा उनके जीवन का उद्देश्य है इसीलिए उन्होंने टोहाना यूथ फाउंडेशन का गठन किया है ताकि वे भविष्य में भी युवाओं के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाते रहें। उन्होंने कहा कि दिग्विजय चौटाला जैसे युवा नेताओं के विचार और मार्गदर्शन समाज के लिए प्रेरणादायक हैं तथा उनके सुझावों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
टोहाना से सुखदेव मलिक ब्यूरो चीफ फतेहाबाद हरियाणा