थाना सुरवाया पुलिस ने लूट एवं हत्या के मामले में फरार चल रहे 10-10 हजार रुपये के इनामी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद पुत्र इंदर सिंह यादव (22 वर्ष), शनि पुत्र मनोज योगी (24 वर्ष), राहुल उर्फ छोटू झा पुत्र रामदीन झा (23 वर्ष), निवासीगण मायापुर थाना मायापुर जिला शिवपुरी, राजेश पाल पुत्र मुलायम पाल (24 वर्ष) निवासी मजरा हरीपुर मायापुर थाना मायापुर जिला शिवपुरी तथा दिनेश पुत्र कैलाश पाल (21 वर्ष) निवासी ग्राम मल्हावनी थाना पिछोर जिला शिवपुरी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी थाना सुरवाया के अपराध क्रमांक 38/26 धारा 304(2) बीएनएस तथा थाना खनियाधाना के अपराध क्रमांक 153/26 धारा 105, 304(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरणों में फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय शिवपुरी में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरवाया उपनिरीक्षक अरविंद छारी, सहायक उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह जादौन, प्रधान आरक्षक हर्ष झा, मनीष सेन, कमलकिशोर कबीर, राजेंद्र यादव, केशव तिवारी तथा आरक्षक विकास, जलज, मोहित शर्मा, अनूप द्विवेदी, देशराज राठौर, जसपाल सिंह एवं सहदेव तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।