दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
स्थानीय थाना व अमवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत भीसुर निवासी चन्दन देवी (25)पत्नी देवकुमार, आज रविवार सुबह घर पर रखी कीटनाशक दवा निगल लेने के बाद सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराई गईं। परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से अस्पताल पहुँचाया, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. शाह आलम के मार्गदर्शन में उनका उपचार जारी है।
परिवार ने बताया कि बीती रात घर पर रिश्तेदार आए थे। स्वागत के दौरान देवकुमार शराब पी रहे थे और दूसरों को भी पिला रहे थे। तब चन्दन देवी ने पति को ज्यादा शराब न पीने की नसीहत दी, जिस पर दोनों के बीच थोड़ी बहस हुई।इसी बात से क्षुब्ध होकर सुबह वह आवेश में आकर घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर बैठीं।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें सीएचसी ले आए।
चिकित्साधीक्षक डॉ शाह ने बताया कि महिला की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर है और निगरानी व उपचार चल रहा है।