बरेली।
जनपद के थाना सीबीगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर और एक स्कूटी के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा तस्करी रोकथाम अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को थाना सीबीगंज पुलिस टीम औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा रोड नंबर-1 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बंडिया नहर के पास बिजली घर के खाली मैदान में कुछ युवक संदिग्ध हालत में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और स्कूटी के साथ मौजूद तीन युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 120 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाहिद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी विधौलिया, इमरान पुत्र छोटे निवासी सर्वोदयनगर और अरमान पुत्र मोहम्मद इश्तियाक निवासी विधौलिया थाना सीबीगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से TVS जुपिटर स्कूटी भी बरामद की है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक ग्राम सनैयारानी से लाए थे और चंदपुर क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली