लोकेशन जतारा
रिपोर्टर महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
जतारा
जतारा। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में टीकमगढ़ पुलिस ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लगातार 7वीं बार प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने जिले की समस्त पुलिस टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस सफलता के उपलक्ष्य में जतारा थाना परिसर में केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर उपलब्धि का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी रामरतन दीक्षित, नगर के गणमान्य नागरिक तथा थाना पुलिस स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राम रतन दीक्षित ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के लिए टीकमगढ़ पुलिस लगातार बेहतर कार्य कर रही है, जिसका परिणाम प्रदेश स्तर पर लगातार मिल रही सफलता के रूप में सामने आया है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुलिस विभाग की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनसेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने की अपेक्षा जताई।