रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना
मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण और समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुरैना में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सहित विभिन्न शाखाओं एवं थानों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदक की समस्या सुनकर उसके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के मामलों में भी संबंधित थाना प्रभारियों को समन्वय स्थापित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ताओं को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।