सहारनपुर
सहारनपुर। विकास भवन सभागार में खंड स्वच्छता प्रेरकों एवं सामुदायिक शौचालय महिला केयरटेकरों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी व सचिव जिला स्वच्छता समिति, प्रदीप कुमार द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
अपने संबोधन में द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छता ही विकसित समाज का असली दर्पण है। उन्होंने 1 जून से 5 जून तक मनाये जा रहे विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शासन द्वारा निर्धारित गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साहपूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रेरकों और केयरटेकरों को अधिक से अधिक जन सहभागिता बढ़ाने के लिए अभिप्रेरित किया। स्वच्छता के 7 आयामों पर दी गई ट्रेनिंग प्रशिक्षण के दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वच्छता के 7 मुख्य आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई।
1. शत-प्रतिशत शौचालयों का प्रयोग
2. पर्यावरणीय स्वच्छता
3. कूड़ा-कचरा प्रबंधन
4. रुके हुए पानी की उचित निकासी
5. व्यक्तिगत स्वच्छता
6. सामुदायिक स्वच्छता
7. ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन
इस अवसर पर जिला स्वच्छता सलाहकार संदीप कुमार, आशीष सिंह सहित समस्त खंड स्वच्छता प्रेरक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन देव भास्कर पांडेय द्वारा किया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़