सहारनपुर- बिहारी गढ़
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से लेकर मोहम्मदपुर ग्रंट तक करीब 4 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग नेशनल हाईवे अथॉरिटी के ठेकेदारों ने ओवरलोड मिट्टी के डंपर चलाकर 2 साल पहले क्षतिग्रस्त कर दिया था, ग्रामीणों के विरोध के चलते उस वक्त आश्वासन दिया गया था कि क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण दोबारा कराकर देंगे, लेकिन नेशनल हाईवे के ठेकेदार और कार्यदाई संस्था अपने वायदे से मुकर गई। नतीजतन ग्रामीण और स्कूली बच्चे पक्की सड़क की बजाय गड्ढों से होकर गुजर रहे हैं। आज बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा के नेतृत्व में मोहम्मदपुर ग्रंट के ग्रामीण जिलाधिकारी सहारनपुर अरविंद सिंह से मिले और क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क को दोबारा मरम्मत कराकर ग्रामीणों की समस्या दूर कराने की मांग की। जिलाधिकारी सहारनपुर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अमानतगढ से मोहम्मदपुर ग्रंट तक पहुंचने वाली सड़क का पुनर्निर्माण प्राथमिकता से कराया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से मोहम्मदपुर ग्रंट निवासी नरेश काम्बोज, रजनीश कुमार, मास्टर देवेंद्र काम्बोज, हनी काम्बोज, सचिन काम्बोज, अनिल कुमार, अनुज कुमार चरणसिंह आदि मौजूद थे।
आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़