सहारनपुर- नागल
बुधवार शाम मेन बाजार में नाक की लोंंग खरीदने के बहाने आई महिलाओं ने एक सर्राफ की दुकान से पांच सोने की लौंग उडा दी तथा दुकानदार को शक न हो इसलिए डब्बे में पीतल की लौंग रख दी व पसंद न आने का बहाना कर वहां से चल दी। दुकानदार को शक होने पर उसने देखा तो उसे डब्बे में पांच लौंग नकली रखी मिली। जिस पर उसने अन्य व्यापारियों की मदद से महिलाओं को पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी। इस बीच व्यापारियों ने महिला के साथ आई एक किशोरी के मुंह से एक लौंग बरामद कर ली। पुलिस शेष लौंग की बरामदगी को महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
मेन बाजार में लोकेश वर्मा की साधना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शाम करीब 6 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था तभी एक महिला दो किशोरी व एक बालक के साथ दुकान पर पहुंची तथा नाक की लौंग लेने की इच्छा जताई, जिस पर लोकेश ने लौंग का डिब्बा उनके सामने रख दिया, इस दौरान महिला ने लोकेश की आंखों में धूल झौंककर पांच लौंग उडा दी तथा उनकी जगह पीतल की लौंग रख दी। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है तथा अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
व्यापारी नेता कपिल डाबर, दीपक गुप्ता, विपिन हांडा व मनमोहन सिंह व्यापारी से अपील करते हुए कहा कि व्यापारी चौकन्ने रहकर व्यापार करें इस तरह की महिलाएं कई बार व्यापारियों की आंखों में धूल झोंक कर सामान उड़ा चुकी है। इनका एक गिरोह सक्रिय है जो कपड़ा आदि चुराकर गायब हो जाती है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़