आशीष मिश्र
हरदोई जनपद के हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं में खून की कमी दूर करने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। सीएचसी पर बुधवार को फेरिक आयरन माल्टोस इंजेक्शनकी शुरुआत की गई
अधीक्षक डॉ आनंद पाण्डेय की देखरेख में शुरू हुई सुविधा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर के अधीक्षक डॉ. आनंद पाण्डेय ने बताया कि यह इंजेक्शन गर्भवती महिलाओं में एनीमिया यानी खून की कमी को तेजी से दूर करने में कारगर है। इसका एक इंजेक्शन लगभग 3 ग्राम हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और इसका असर एक महीने में देखने को मिल जाता है।
गर्भवती महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत
अभी तक गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को खून चढ़वाने या लंबा इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता था। अब हरपालपुर सीएचसी में ही यह सुविधा मिलने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे जच्चा-बच्चा दोनों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और प्रसव के दौरान जटिलताओं का खतरा भी कम होगा।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि फेरिक आयरन माल्टोस इंजेक्शन सुरक्षित है और विशेषज्ञ की देखरेख में लगाया जा रहा है। सीएचसी पर आने वाली एनीमिक गर्भवती महिलाओं की जांच के बाद डॉक्टर की सलाह पर यह इंजेक्शन दिया जाएगा।
स्थानीय लोगों और आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का स्वागत किया है
हरदोई से आशीष मिश्रा की रिपोर्ट