प्रशांत सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश……….केन्द्रीय राज्यंमत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल वितरण किया

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सोमवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर बैटरी चलित ट्राई साईकिल एवं अन्य उपकरण वितरण कार्यक्रम में 31 दिव्यांगों को ऐपिड योजना से स्वीकृत बैटरी चलित ट्राईसाईकिल वितरण किया। दिव्यांगों ने ट्राईसाईकिल मिलने पर खुशी जाहिर की। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने दिव्यांगों की मदद के लिए सभी को आगे आने को कहा है। उन्होंने 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले हितग्राहियों का चयन कर उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर डिंडौरी विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, अध्यक्ष नगर पंचायत डिंडौरी श्री पंकज सिंह तेकाम, अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विष्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी श्री बलवीर रमण, श्री अवधराज बिलैया, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री श्याम सिंगौर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।