सहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के स्पष्ट निर्देशों एवं क्षेत्राधिकारी सदर मुनीश चंद के कुशल नेतृत्व में थाना गागलहेड़ी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरे तीन डंपरों को पकड़ लिया- पुलिस कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है- जबकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है- थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच करते हुए तीन डंपरों को कब्जे में लिया- सूत्रों के अनुसार चालकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है- कार्रवाई की सूचना मिलते ही थाना परिसर में डंपरों को छुड़ाने के लिए विभिन्न लोगों की आवाजाही बढ़ गई और कथित तौर पर दलालों का जमावड़ा भी देखने को मिला-स्थानीय चर्चाओं के अनुसार क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों पर कुछ लोगों द्वारा निगरानी किए जाने की भी बातें सामने आ रही हैं, जिनकी भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज है-हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है- थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की कार्यशैली और सख्त रवैये के चलते अपराधियों व अवैध कारोबार से जुड़े तत्वों में खासी बेचैनी दिखाई दे रही है- गागलहेड़ी पुलिस की इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अवैध खनन जैसे अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़