रोहतक(प्रदीप कुमार )
हरियाणा लोक कलाकार संगठन के प्रधान प्रदीप बहमनी ने आज बताया कि कला एवं सांस्कृतिक विभाग लोक कलाकारों को गीता जयंती 48 कोष यात्रा के कार्यक्रम को लेकर परेशान कर रही है l। बहमनी ने बताया कि हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल के द्वारा अनेको लोक कलाकारों को 48 कोष यात्रा गीता जयंती के कार्यक्रम दिये गये थे और सम्बन्धित कार्यक्रम से संबंधित दस्तावेजों की एक सूची भी दी गई थी जिसके कलाकारों ने समय पर जमा करवा दिया था,जिसे हरियाणा कला परिषद के रीजनल सेंटर ने सभी लोक कलाकारों ने जमा करवा दिया था किन्तु साथ माह के बाद लोक कलाकारों की फ़ाइलों को रोक दिया गया है । इस बारे में संगठन के प्रधान ने बताया कि रोहतक जोन से अनेकों कलाकारों के फोन इस समस्या को लेकर रोज संगठन के पास आ रहे है l उन्होंने बताया कि लोक कलाकारों ने कार्यक्रम के पैसे अपने पास से लगाए थे जिसे विभाग द्वारा बाड़े दिया जाता है यह पैसे लोक कलाकार अपने पास से लगते है जो कि वो कही से कर्ज उठाकर लगाते है l ऐसे में उनकी बेवजह फाइल रोक देना उनको मानसिक पड़तानना देना है l उन्होंने बताया कि विभाग यदि नहीं सुधरा तो प्रदेश भर में प्रदर्शन किया जाएगा और न्यायलय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा ।
इस अवसर पर संगठन के सचिव सोनू कुंडु , सदस्य मोनू निंदाना, राकेश चांवरिया, मोनिका महिवाल आदि अन्य सदस्य मौजूद रहे l