सहारनपुर
पंजाब STF और यूपी ATS की संयुक्त कार्रवाई में देवबंद क्षेत्र के एक गांव से हिस्ट्रीशीटर मोहतसिम को गिरफ्तार किया गया। संयुक्त टीम ने मोहतसिम को गिरफ्तार कर पंजाब ले जाया गया है। उसके पास से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डिजिटल दस्तावेज बरामद होने की बात कही गई है। पुलिस के अनुसार मोहाली ब्लास्ट मामले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका सामने आई थी। मोहतसिम को उसी नेटवर्क की अहम कड़ी बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़