जनपद अमरौहा के गजरौला चोपला अल्लीपुर भूड़ का मामला
गजरौला के मोहल्ला अल्लीपुर भूड़, हसनपुर रोड गजरौला जनपद अमरोहा में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जावान मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हवन-यज्ञ, पूजा-अर्चना एवं केक काटकर मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम का आयोजन पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति एकता सभा डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति के प्रतिष्ठान पर किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मीनाक्षी चौधरी के पति एवं जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह प्रजापति ने नारायण नर्सिंग होम का फीता काटकर शुभारंभ किया। तत्पश्चात नारियल भगवान को समर्पित कर विशाल केक काटते हुए मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय बना रहा।
इस अवसर पर डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रामरतन सिंह जाटव, महेश प्रधान, चौधरी तेजपाल सिंह, पिन्टु प्रधान, रजनीश कुमार, विजयपाल सिंह कारीगर, डॉ. राजीव शुक्ला, डॉ. सचिन कुमार, योगेश पतराम सिंह समाज सेवी,धर्मसिंह प्रजापति, डॉ. खजान सिंह, डॉ. विजेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज एवं प्रदेश की उन्नति हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा