यमुना नगर
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित स्थानीय बाल भवन में चल रहे समर कैंप के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन माय भारत संस्था के तत्वावधान में तथा एक सोच नई सोच संस्था के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में समर कैंप के 136 बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लिया। एक सोच नई सोच संस्था द्वारा बाल भवन के प्रशिक्षुओं के बीच पोस्टर पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की सुंदर-सुंदर झलकियां पेश कीं। इस मौके नेहरू पार्क में पौधारोपण भी किया गया, जहां बच्चों और अतिथियों ने मिलकर पौधे रोपे। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
बच्चों को प्रेरित करते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंदर सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि हमारी जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अपनी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में सुधार लाने का मंत्र दिया, जैसे—पानी की बर्बादी रोकना, पेड़-पौधों की नियमित देखभाल करना और भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी व दाने की व्यवस्था करना।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल कल्याण परिषद के आजीवन सदस्य सुशील ओबरॉय और सुप्रसिद्ध पर्यावरण मित्र व आजीवन सदस्य गोबिंद सिंह भाटिया ने विशेष रूप से शिरकत की और बच्चों का मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही बाल भवन स्टाफ से ममता, सिल्की, गुलबसां, संजीव, संदीप, अंकित, प्रीति सहित अन्य सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था और प्रबंधन में अपना सराहनीय सहयोग दिया। समर कैंप के बच्चों ने इस दिन को न केवल
इन्जॉय किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प भी लिया।
स्लोगन लेखन में
रमनदीप कौर को प्रथम
रीत कुमारी को द्वितीय
नंदिनी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
पेंटिंग/सौंदर्य प्रतियोगिता में
अल्का सिंह को प्रथम
सांवरी को दूसरा
आरती को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
भाषण प्रतियोगिता में
सुहानी को तीसरा
वैशाली को द्वितीय
ताज कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ
वैभ, पूजनकर
पायल रानी,शिखा,अल्का स्याल,अनुष्का, कोमल
तनु,शगुन,युवराज,अनुष्का, मैंडिन,तनुज,तरनजीत कौर ,नैंसी, अल्का और यश आदि ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया
यमुना नगर से वरिष्ठ संवाददाता संदीप गाँधी की विशेष कवरेज